फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कोयला डिपो हटाने की मांग को लेकर शुरू किया बेमियादी धरना

विज्ञापन
बीसलपुर में कोयला डिपो के सामने रेलवे के विरोध में धरना प्रदर्शन करते लोग।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। रेलवे स्टेशन के पास स्थित कोयला डिपो हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार से लोगों ने रेलवे के विरोध में बेमियादी धरना शुरू कर दिया। इस दौरान धरना खत्म करवाने आए आरपीएफ के जवानों से लोगों की काफी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन



रेलवे स्टेशन के पास स्थित कई मोहल्लों के लोग कई दिनों से कोयला डिपो हटाने की मांग को विरोध कर रहे हैं। इसी के चलते रेलवे के विरोध में शुक्रवार से उन्होंने बेमियादी धरना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि डिपो से उड़ने वाले कोयले के कण उनके घरों में पहुुंच जाते हैं, जिससे कपड़े काले हो जाते हैं।
आंखों की बीमारियां होने का खतरा भी बना रहता है। कोयले के कण भोजन में मिल जाते है, जिससे पेट की बीमारियां होने की आशंका बनी रहती है। इस वजह से कोयला डिपो का हटना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

पीलीभीत से आए आरपीएफ के जवानों ने लोगों से धरना खत्म करने के लिए कहा। नागरिकों ने साफ लफ्जों में कह दिया कि जब तक डिपो नही हटेगा, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इन लोगों ने जवानों से यह भी कह दिया कि वे लोग अब डिपो पर कोयला की रेक नही उतरने देंगे।
रेक यदि आ जाएगी तो उसे वापस कर दिया जाएगा। जवानों ने नागरिकों से कहा कि वे लेाग रेक रोकने का प्रयास न करें, नहीं तो उनके विरुद्ध सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बाद में नागरिकों का दो टूक जवाब सुनकर जवान लौट गए।
शुक्रवार को पहले दिन रेलवे, पुलिस अथवा प्रशासन का कोई भी अधिकारी अथवा राजनेता उनके पास वार्ता करने नही पहुंचा, जिससे उन लोगों में रोष देखा गया। धरने पर रामनगर, गांधीनगर, रामबंगला और शिवाजी नगर आदि मोहल्लों के लोग बैठे। इनमें महिलाएं भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें