पीलीभीत। शाहगंज-मैलानी रेल खंड पर शाहगढ़ के निकट क्षतिग्रस्त हुए रेल ट्रैक का कार्य पूरा हो गया। शुक्रवार को अधिकारियों के निर्देश पर ट्रैक का ट्रायल किया गया।
इस दौरान शाहगढ़ से पूरनपुर तक इंजन चलाकर ट्रैक की स्थिति को परखा गया। पूरी रिपोर्ट अफसरों को भेजी गई। एक से दो दिन में ट्रेनों के नियमित संचालन को लेकर आदेश आने की संभावना है। संवाद