फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को दिशा देने में शिक्षकों का अहम योगदान

Sat, 05 Sep 2015 11:32 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम मासूम अली सरवर ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते। विद्यालय से जाने के बाद भी उनकी सेवाएं समाज को सही दिशा प्रदान करने में मदद करतीं है। उन्होंने यह विचार शिक्षक सम्मान समारोह में व्यक्त किए। वहीं एक अन्य कार्यक्रम में राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने समाज को आगे बढ़ाने में शिक्षकों की भूमिका को अहम बताया।
विज्ञापन

टनकपुर रोड स्थित पीलीभीत बारात घर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम ने दीप जलाकर किया। शिक्षकों को सम्मानित करने के बाद उन्होंने कहा कि स्कूल कॉलेजों से जाने के बाद भी शिक्षक समाज को दिशा देकर अपना कर्तव्य निभाते हैं। आज की गुरु शिष्य परंपरा पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा अब न गुरुकुल जैसे गुरू रहे हैं और न छात्र। उन्होंने शिक्षकों से अपने कर्तव्यों को और बेहतर तरीके से अंजाम देने की अपील की। संचालन डॉ. प्रणव शास्त्री ने किया। यहां सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, डीआईओएस जेके वर्मा, बीएसए अंबरीष यादव, राजेश पटेल, संजय सिंह, राजीव मिश्रा, उमेश गंगवार सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं चंदोई के निकट बारात घर में हुए कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने शिक्षकों को सम्मानित किया।
बीसलपुर। सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय सह संयोजक डॉ. महेश योगी ने शिक्षक भद्रपाल गंगवार, अनिल शुक्ला, श्रीकांत शुक्ला, रघुवंश तिवारी को सम्मानित किया। शिवदेई बालिका विद्यालय में आईबेफ के तत्वावधान में भीें शिक्षक भद्रपाल गंगवार और अनिल शुक्ला को सम्मानित किया गया। एसआरएम इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शरद चंद्र सक्सेना, प्रवक्ता रामप्रताप सिंह, एसपी सिंह, अवधेश सक्सेना, हरेंद्र शर्मा, टीके गुप्ता, राजपाल और संजीव कुमार समेत स्टाफ के सभी लोग मौजूद थे। जनता टेक्नीकल इंटर कॉलेज में प्रबंधक प्रेमलता सक्सेना, प्रधानाचार्य राजेंद्र राना ने सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मुनीश शर्मा, अमरेश सक्सेना, ओमप्रकाश गंगवार, तेज प्रकाश, रामचंद्र गंगवार, प्रेमपाल, भुवनेश सिंह, अरुण चंद्रा, सत्यपाल, प्रवीन सक्सेना, देवेंद्र कुमार और गौरव वैश्य समेत स्टाफ को सम्मानित किया। इसके अलावा बिहारीजी पब्लिक स्कूल, जीडीएसके इंटर कॉलेज में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। साहित्यिक संस्था काव्यांजलि की ओर से कविगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमेें रघुवंश तिवारी, भद्रपाल गंगवार, अनिल शुक्ला, निशीकांत त्रिपाठी, सुधाकर त्रिपाठी, ललित मिश्रा, आशुतोष गंगवार, बाबूराम शर्मा, रामप्रकाश और अशोक शर्मा अपनी रचनाएं सुनाईं।
विज्ञापन

पूरनपुर। पूर्व माध्यमिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में  डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला गया। यहां 100 छात्र छात्राओं को डे्रस वितरित की गई। यहां इंचार्ज शिक्षिका परवीन आरा, बृजेश शुक्ला, गुरप्रीत कौर, इंदु गंगवार, रोहित मिश्रा थे। मदरसा गुलशने बरकात में प्रबंधक नसीम बेगम और प्रधानाचार्य अब्दुल गुफरान बरकाती ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्व पल्ली राधाकृष्णन के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें