फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर के बाहर बैठे बुजुर्ग पर हमला परिवार के चार लोग हुए घायल

Wed, 28 Jan 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। ग्राम निसरा में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने बुजुर्ग सहित उसके परिजनों पर धारदार हथियार और डंडों से हमला कर दिया। घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

ग्राम निसरा निवासी इसरान पुत्र इरफान ने जहानाबाद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 26 जनवरी की सुबह करीब आठ बजे उसके पिता इरफान अली घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान गांव का ही तसलीम पुत्र सलीम वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा।
विरोध करने पर आरोपी ने इरफान अली की लात-घूंसों और बांके से पिटाई कर दी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं मां खुर्शीद बानो, बहन गुलस्ता और भाभी खुशनारा को भी आरोपी ने डंडों से पीट दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजते हुए मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि मामले की विवेचना के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें