फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दरोगा और सिपाही को जमीन पर गिराकर पीटा, मामले में नामजद एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Oct 2025 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीलीभीत के पूरनपुर में दरोगा व सिपाही की पिटाई के मामले में कोतवाली पुलिस ने दरोगा वरुण राणा की ओर से गांव निवासी रामचंद्र, उसके पुत्र पंकज, पत्नी चंपा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने नामजद आरोपी रामचंद्र को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन


गांव धर्मापुर में शुक्रवार की शाम मिठाई की दुकान पर बैठीं दो किशोरियों की विवाद के बाद दो युवकों ने पिटाई कर दी थी। गश्त कर निकले दरोगा वरुण राणा और सिपाही रोहित राठी को देखकर किशोरियों ने उनसे शिकायत की। पुलिस ने आरोपी गांव निवासी पंकज को रोककर पूछताछ शुरू की। इस पर आरोपी पुलिस से भिड़ गया था। 

दरोगा ने दर्ज कराई रिपोर्ट 
शोर-शराबा पर पहुंचे पंकज के पिता रामचंद्र, मां चंपा ने करीबियों के सहयोग से पुलिस को घेरकर पिटाई कर जमीन पर गिरा दिया था। शोर-शराबा पर पहुंचे अन्य लोगों ने बमुश्किल पुलिस को छुड़ाया। दरोगा व सिपाही की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कोतवाली पुलिस ने दरोगा की ओर से आरोपी पंकज, उसके पिता रामचंद्र, मां चंपा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा कि तीनों आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए उनके और सिपाही के साथ हाथापाई की। पुलिस ने नामजद आरोपी रामचंद्र को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। किशोरियों के पिता ने भी पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें