फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अमरोहा-दिल्ली से आ रहा टमाटर, महंगाई से हुआ लाल

विज्ञापन
बाजार का टमाटर। संवाद
विज्ञापन
20 से 40 रुपये किलो तक पहुंचा टमाटर, बिगड़ा बजट
विज्ञापन

पीलीभीत। जिले में टमाटर खत्म होने के चलते अब बाहर से टमाटर की आपूर्ति की जा रही है। इससे इन दिनों बाजार में 20 रुपये के भाव तक मिलने वाला टमाटर अब 40 के भाव तक पहुंच गया है। स्थानीय मंडी में यही टमाटर 2200 रुपये किलो के भाव में उतर रहा है। अब जिले में टमाटर अमरोहा व दिल्ली से सबसे ज्यादा मंगाया जा रहा है।
विज्ञापन


रसोईघर में लगभग सब्जियों में टमाटर स्वाद बढ़ाने के लिए डाला जाता है, जबकि कई सब्जियां ऐसी भी होती है, जो बिना टमाटर के बन ही नहीं पाती। ऐसे में रसोईघर की शान बढ़ाने वाला टमाटर इन दिनों महंगाई से लाल हो गया है। जहां पहले 1500 रुपये क्विंटल तक बाजार में टमाटर आते हुए फुटकर में 20 रुपये किलो तक के भाव में बिक जाता था। वहीं, टमाटर अब मंडी में 2200 क्विंटल के भाव से उतर रहा है। कारण है जिले में स्थानीय टमाटर का अभाव। टमाटर खत्म होने से इन दिनों अमरोहा व दिल्ली का टमाटर पीलीभीत पहुंच रहा है। वर्तमान में बाजार में टमाटर का भाव 40 रुपये किलो तक पहुंच गया है। इससे स्वाद बढ़ाने वाला टमाटर अब घर की भाजी का दाम बढ़ा रहा है। जिले के सब्जी विक्रेताओं की माने तो अब जो टमाटर उतर रहा है, वह हर वर्ग का टमाटर उतर रहा है। इसलिए बाजार में अच्छे टमाटर का भाव दोगुना चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें