भाजपाइयों ने अमित शाह के दोबारा पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शहर के लोटन महाराजपुर चौराहे पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर अशोक राजा, जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, अनुरुद्ध मिश्र, अनिल गंगवार, सईद अहमद, अभिनव पांडे, सियाराम मौर्य, राजू भटनागर, अनिल राठौर, गोकुल मौर्य, अमित द्विवेदी, सुंदरलाल शर्मा, सोनू महातिया आदि मौजूद रहे।
बीसलपुर। अमित शाह के दोबारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर यहां कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई। खुशी मनाने वालों में अमित, सौरभ, अभिषेक, राकेश, अटलदीप, अनुज, सुशील, राजेंद्र, पूरन लाल, शुभम, अजय, सुधाकर, राहुल, लक्ष्मी सक्सेना, संजीव सक्सेना आदि शामिल थे। नरेंद्र मोदी विचार मंच कार्यालय पर भी जश्न मनाया गया। इस मौके पर प्रमोद कुमार, वीरेंद्र अग्रवाल, अशोक कुमार, विकास, सत्यपाल, राहुल, सीएस पटेल, अंकुश, नितिन, विशाल, चंद्रपाल, दीपक, जितेंद्र, मनोज, आनंद आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।