पीलीभीत। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित तहसीलदार कॉलोनी में बृहस्पतिवार को संग्रह अमीन का शव घर में ही मिला। अमरिया तहसील में तैनात सतीश कुमार 56 अपने आवास में अकेले रह रहे थे। सुबह काफी देर तक बाहर न निकलने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। अंदर जाकर देखा तो वह अचेत अवस्था में पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से बुलंदशहर जिले के गुलावठी कस्बा निवासी सतीश कुमार पिछले कुछ समय से अस्वस्थ बताए जा रहे थे। प्रारंभिक तौर पर अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। संवाद