फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस के सात कर्मचरियों को सेवा समाप्ति का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मरीजों को अस्पताल लाने ले जाने वाली एंबुलेंस के सात कर्मचारियों को सेवा प्रदाता कंपनी ने सेवा समाप्ति का नोटिस भेजा है। नौकरी जाने की आशंका पर एंबुलेंस कर्मचारियों ने ज्ञापन भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सपा सरकार में 108 और 102 एंबुलेंस सेवा मरीजों के लिए निशुल्क शुरू हुई थी। ये एंबुलेंस मरीजों को जिला अस्पताल लाने और ले जाने का काम करती थीं। शासन ने एएलएस (एडवांस लाइफ स्पोर्ट) एंबुलेंस की शुुरुआत की थी। यह एंबुलेंस गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल से रेफर होने वाले मरीजों को बाहरी जनपदों में ले जाती है। इन गाड़ियों की सेवा के लिए 108 एंबुलेंस के कर्मचारी ही काम करते थे। कोरोना काल में शासन ने एएलएस सेवा को बंद कर दिया। इसके बाद कंपनी ने अपनी एंबुलेंस को वापस मंगा लिया। इन एंबुलेंस में आठ साल से कार्यरत कर्मचारियों को सेवा प्रदाता कंपनी ने एएलएस में लगे सात कर्मचारियों को सेवा समाप्ति का नोटिस भेज दिया। नोटिस में कर्मचारियों को 16 अक्टूबर को सेवा समाप्त करने की बात कही गई। नोटिस मिलने के बाद कर्मचारी परेशान हो गए। अवधेश चौधरी, अमित कनौजिया, विमल, धर्मेंद्र कुमार, हरविंदर कुमार और हरिप्रसाद ने शासन और सीएमओ को पत्र भेजकर कहा कि सेवा समाप्ति के बाद वे कहां जाएंगे। कर्मचारियों ने 108 या फिर 102 एंबुलेंस सेवा में रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें