अमरिया। ग्राम पंचायत चठिया में चल रहे यंग क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को अमरिया क्रिकेट क्लब और उत्तराखंड क्रिकेट क्लब बघौरी के बीच मैच हुआ। इसमें अमरिया की टीम ने जीत दर्ज की।
अमरिया क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए अमरिया क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 124 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड क्रिकेट क्लब बघौरी की टीम 12 ओवर में 106 रन बना सकी। इस प्रकार अमरिया क्रिकेट क्लब की टीम ने 18 रर से जीत हासिल की। चार विकेट और 27 रन बनाने पर अमरिया की टीम के इस्तेखार खान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। संवाद