फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला लक्ष्य 2017 में उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़

Sat, 20 May 2017 11:12 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
लक्‍क्ष्‍यया
विज्ञापन
एसपी देवरंजन वर्मा ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में बेहतर मुकाम हासिल करना एक बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य है। बेहतर होगा कि हमें किताबें नहीं, बल्कि उनको पढ़ने का तरीका पूछना चाहिए। उचित मार्गदर्शन हमें नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सकता है। अमर उजाला ने  लक्ष्य 2017 एजूकेशन फेयर के माध्यम से एक मार्गदर्शक के रूप विद्यार्थियों को जो राह दिखाने का प्रयास किया है, वह वाकई एक सराहनीय प्रयास है।
विज्ञापन

वह शनिवार को बेनहर पब्लिक स्कूल में शुरू हुए अमर उजाला लक्ष्य 2017 एजूकेशन फेयर के उद्घाटन मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विद्यार्थियों की हौसला आफजाई कर रहे थे। उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान जीवन संघर्षों को बतौर उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि बेहतर मुकाम हासिल करने के लिए किताबें तो उपयोगी साबित होती ही है, लेकिन इससे ज्यादा जरूरी है कि हमें उन्हें पढ़ने का तरीका भी आना चाहिए। जिसके बलबूते हम बेहतर मार्गदर्शन प्राप्त कर मंजिल तक आसानी से पहुंच सकते हैं। कहा कि विद्यार्थी खुद में क्वालिटी डवलप करें। अपनी गलतियों को नजरदांज न करें बल्कि उनसे सबक लें। उन्होंने विद्यार्थियों को सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी करने से लेकर पुलिस विभाग के परिवार परामर्श केंद्रों में काउंसलर्स के पदों पर नियुक्ति को लेकर प्रेरित किया। बेनहर पब्लिक स्कूल की हेड मिस्ट्रेस अल्पना कोहली ने कहा कि बारहवीं पास करने के बाद एक बेहतर रास्ता चुनने के लिए गाइडेंस बेहद जरूरी है। उन्होंने अमर उजाला के प्रयास को विद्यार्थियों के हित में एक सार्थक प्रयास बताया। एजूकेशन फेयर में शनिवार सुबह 10 बजे से ही विद्यार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मोटीवेशनल स्पीच भी सुनी और कॅरियर से जुड़े सवाल भी किए। प्रतिनिधियों ने सवालों का जवाब देकर विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को शांत किया। संस्थानों द्वारा लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया। जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। संचालन वृद्धि गुप्ता ने किया। इस मौके पर बेनहर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य रंजीत सैहमी, गुरदित्त सिंह सैहमी, यूनिट हेड अमर उजाला धीरज जैन, नितिन कौशिक, रचना वाधवा, गुरमीत सिंह, हर्षित कुमार आदि मौजूद रहे।  
00
शैक्षणिक संस्थानों ने दिए टिप्स
एजूकेशन फेयर में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों, विश्वविद्यालयों व कॉलेजों द्वारा स्टॉल लगाए गए। स्टॉलों पर संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा विद्याथर्यों को कॅरियर चुनने के सही तौर तरीके बताए गए, वहीं सफल कॅरियर चुनने के टिप्स भी सुझाए गए। कुछ शिक्षण संस्थाओं द्वारा उपहार भी बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
इन संस्थानों ने दिखाई राह 
- एएनए ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन
- फ्यूचर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन
- आरबीएमआई
- राजश्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी
- मस्कट गु्रप ऑफ इंस्टीट्यूशन
- श्री सिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट़्य़ूशन
- इंट्रीगर्ल यूनीवर्सिटी
- उत्तरांचल कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी
- इनवर्टिस यूनीवर्सिटी 
- इंपीरियल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी
- ड्राइवेन बाय हीरो इलेक्ट्रिक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें