फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कबाड़ और शराब की दुकान में चोरी करने वाले दो चोर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सितंबर में नगर की वीयर, व्हिस्की और कढेरचौरा की शराब की दुकान से शराब और नकदी चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए मोहल्ला साहूकारा निवासी अकबर और पूरनपुर देहात के मोहल्ला नूरीनगर निवासी इमरान शाह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान शाहदत हुसैन की माधोटांडा रोड स्थित कबाड़ की दुकान से 11 नवंबर की रात चोर सिल्वर, पीतल, लोहा आदि चुरा ले गए थे। कबाड़ी की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरों की वीडियो कैद हो गई थी। पुलिस ने आरोपी मोहल्ला साहूकारा निवासी अकबर और नूरी नगर निवासी इमरान को गिरफ्तार कर अन्य चोरियों की घटना का खुलासा किया है।
कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि इन्हीं चोरों ने तहसील परिसर में वकीलों के बिस्तरों से लोहे के एंगिल भी चुराए थे। उन्होंने बताया कि चोरों से शराब और वीयर की कुछ बोतलें, २३ सौ रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें