पीलीभीत। अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में शहर की अलसिफा ने मंडल में टॉप कर जिले का नाम रोशन किया है। मंडल के सभी कक्षा छह और आठ के छात्र-छात्राओं की प्रवेश परीक्षा 18 जून को कराई गई थी। इसमें 457 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था।
पीलीभीत जिले से 58 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। आरक्षण व्यवस्था के आधार पर 80 छात्र-छात्राओं का परिणाम तैयार कर घोषित किया गया। इसमें अलसिफा पुत्री शरीफ अहमद ने 91.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मंडल में टॉप कर जिले का नाम रोशन किया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रियंका वर्मा ने बताया इसके अलावा बरेली के प्रवीन कुमार पुत्र डाल सिंह ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और बरेली के ही मोहम्मद साहिल पुत्र मोहम्मद रफीक ने 88.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। संवाद