फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वीजा के साथ फर्जी पासपोर्ट की भी जांच, दूतावासों से संपर्क करेगी पुलिस

Mon, 24 Feb 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शैक्षिक अभिलेख और फर्जी वीजा के खेल के खुलासे के बाद पुलिस के जांच की सुई फर्जी पासपोर्ट की ओर घूमी है। फर्जी अभिलेखों से अवैध पासपोर्ट भी बनाए गए हैं। जांच को पुलिस दिल्ली एयरपोर्ट, इमीग्रेशन सेंटर और अलग-अलग देशों के दूतावासों से भी संपर्क करेगी। जिले के वीजा के लिए हुए आवेदनों को खंगालेगी।
विज्ञापन

कुछ माह पहले घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रधान ने फर्जी पासपोर्ट बनाए जाने की शिकायत की थी। कहा कि प्रधानों के फर्जी हस्ताक्षर और मुहर से क्षेत्र में पासपोर्ट बनाए जा रहे हैं। कुछ साक्ष्य भी उन्हें मिले। शिकायत पर पूरनपुर सीओ ने मामले की जांच शुरू की। दिसंबर में मुठभेड़ में तीन खालिस्तानी आतंकियों के मारे जाने के बाद जांच ने तेजी पकड़ी। पूरनपुर क्षेत्र में चल रहे फर्जी शैक्षिक अभिलेखों, बैंक एफडी और फर्जी वीजा से विदेश भेजने के नाम पर ठगी का खुलासा हुआ। एक सप्ताह में अलग-अलग थानों में 15 मुकदमे दर्ज किए गए। 10 से अधिक आरोपियों को जेल भेजा गया। अब पुलिस फर्जी पासपोर्ट के खेल की जांच में जुट गई है। कितने लोग ऐसे हैं, जो दूसरों के दस्तावेज के सहारे पासपोर्ट बनवाकर विदेश गए हैं। इसकी जांच शुरू हो गई है।

इमीग्रेशन सेंटर और दूतावासों से मिलेगी जांच में मदद
पुलिस दिल्ली और अन्य एयरपोर्ट, इमीग्रेशन सेंटर से फर्जी वीजा और पासपोर्ट के बारे में जानकारी जुटाएगी। साथ ही अलग-अलग देशों के दूतावासों से भी संपर्क करेगी। यहां से जिले से किए गए वीजा आवेदनों के बारे में जानकारी जुटाएगी। एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि फर्जी पासपोर्ट मामले की जांच भी शुरू हो गई है। इमीग्रेशन और अन्य स्थानों से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन


शिविर में आइए, जालसाजों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराइए

विदेश भेजने के नाम पर और फर्जी वीजा से जालसाजों की ठगी के जाल में फंसे पीड़ितों की सहूलियत के लिए पुलिस सोमवार को पूरनपुर कोतवाली में विशेष शिविर लगा रही है। पुलिस ने पूर्व में छह नंबर भी जारी किए हैं। ठगी का शिकार हुए लोग शिविर में आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जालसाजों ने किस तरह परेशान किया यह बताकर मुकदमा दर्ज करा सकते हैं। पुलिस की ओर से जारी नंबरों पर अब तक 100 से अधिक फोन आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें