कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ग्रामीण । संवाद
पीलीभीत। बिलसंडा क्षेत्र के गांव नांद में कोटा चयन को लेकर हुए मतदान में पक्षपात का आरोप लगाते हुए ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंच गए। यहां सभी ने नारेबाजी की और इसके बाद डीएम को पत्र देकर चयन प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की है।
नांद गांव में रिक्त चल रहे कोटे की दुकान को लेकर डीएम के निर्देश पर दो फरवरी को पंचायत भवन में वोटिंग कराई थी। आरोप है कि एक पक्ष के लोग पंचायतघर में घुस गए थे और दूसरे पक्ष के लोगों को प्रवेश नहीं करने दिया। इस तरीके के हुए पक्षपात को लेकर सोमवार को गांव के महिला-पुरुष कलक्ट्रेट आ धमके।
प्रदर्शन के बाद डीएम के दिए ज्ञापन में कहा गया कि वोटिंग प्रक्रिया में 70 लोगों को हिस्सा नहीं लेने दिया गया। इससे सभी लोगों के वोट नहीं पड़ सके थे। कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। इस दौरान रंजीत सिंह, ऋषिपाल, ओमकार, गंगा देवी, वीरपाल, रामदीन, राजकुमार, बीना देवी सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।