फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री का समाजवादी पेंशन में गड़बड़ी का आरोप

Tue, 31 Mar 2015 11:33 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
खादी एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने समाजवादी पेंशन में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक कर खुद इसकी समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


तहसील के निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से वार्ता में राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में अधिकारियों और उनके निचले स्टाफ की मिलीभगत से धांधली होने की शिकायतें लगातार आ रही हैं। उन्होंने अपने स्तर से भी इसकी पड़ताल कराई है, जिसमें गड़बड़ी मिली है।

राज्यमंत्री ने बताया कि अपात्रों का चयन कर बड़े पैमाने पर गलत लोगों को इसका लाभ दिया जा रहा है, साथ ही वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद भी अब तक फाइनल सूची शासन को नहीं भेजी गई है। उन्होंने इसे गलत बताते हुए कहा कि शुक्रवार को वह अधिकारियों के साथ बैठक कर इसकी समीक्षा करेंगे और इसमें दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने किया तहसील का औचक निरीक्षण
पीलीभीत। खादी एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज़ अहमद ने मंगलवार को तहसील का औचक निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी मिलने पर उन्होंने तहसीलदार की फटकार लगाई और व्यवस्थाएं सुधरवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनीं।

राज्यमंत्री मंगलवार को दोपहर 12 बजे अचानक तहसील पहुंचे। राज्यमंत्री को तहसील में देख हड़कंप मच गया। उन्होंने परिसर में घूमकर सभी पटल देखे और कर्मचारियों से जानकारी ली। इस दौरान उन्हें कई जगह गंदगी मिली। इस पर उन्होंने तहसीलदार एवं नाजिर की फटकार लगाते हुए सफाई कराने के निर्देश दिए।

तहसील परिसर में लोगों की भीड़ देखकर उन्होंने सभागार खुलवाया जिससे यहां आए लोगों को धूप और गर्मी से राहत मिल सके। इसके बाद राज्यमंत्री ने दरबार लगाकर जनसमस्याएं सुनीं। इसमें सर्वाधिक समस्याएं पट्टे और जमीन पर कब्जे की मिलीं। पुलिस संबंधी शिकायतों के लिए उन्होंने वहां मौजूद सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह पुंडीर को सौंप दिया।
विज्ञापन


 राज्यमंत्री ने समस्याओं का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसील का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें