फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ताले तोड़कर घर कब्जाने, तोड़फोड़ करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। घर का ताला तोड़कर कब्जा करने, तोड़फोड़ करने, गालियां देकर भगा देने के आरोप में कोर्ट ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सिरसा रोड निवासी सेवानिवृत शिक्षक रामप्रकाश वाजपेयी ने कोर्ट में शिकायत कर अपनी पुत्रवधू पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने, बदले में दो लाख रुपये पुत्रवधू और उसके रिश्तेदारों पर मांगने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रुपये न देने पर उसे और उसकी पत्नी को घर में बंद कर आग लगाने की धमकी दी गई। 19 फरवरी को बंद घर के ताले तोड़कर घर पर कब्जा कर लिया गया। घर में रखे सामान में भी तोड़फोड़ की गई। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने गालियां देते हुए धक्के मारकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब कोर्ट ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि आदेश की प्रति अभी प्राप्त नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें