फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: देवीपुरा गोआश्रय स्थल में मृत पशुओं के शवों की दुर्दशा का आरोप

विज्ञापन
देवीपुुरा गोआश्रय स्थल पर बैठे हिंदू महासभा के कार्यकर्ता । स्रोत - कार्यकर्ता
विज्ञापन
पीलीभीत। देवीपुरा गोआश्रय स्थल में मृत पशुओं के शवों की दुर्दशा के मामले में हिंदू महासभा ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

हिंदू महासभा को शिकायत मिली थी कि देवीपुरा गोआश्रय स्थल में पशुओं को बेचा जा रहा है। इस शिकायत को लेकर रविवार को महासभा के गौरव वर्मा, आयुष सक्सेना, अमन, अंकित सहित तमाम लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर जाकर देखा तो वहां पशुओं की हालत काफी दयनीय थी। काफी संख्या में पशु बीमार और कमजोर थे।
यही नहीं आठ से दस मृत पशुओं के शव गड्ढों में ऐसे ही पड़े थे। उनके ऊपर मिट्टी भी नहीं डाली गई थी। वहां मौजूद लोगों से जब जानकारी ली गई तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन

गोआश्रय स्थल में मौजूद रजिस्टर पर पशुओं की संख्या 926 अंकित थी जबकि मौके पर 750 ही पशु थे। मुख्य विकास अधिकारी को फोन पर जानकारी दी गई पर वे मौके पर नहीं पहुंचे। पशुओं के शवों की दुर्दशा को लेकर हिंदू महासभा ने रिछौला पुलिस चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

......
फोन आया था। इसपर मौके पर सीवीओ को टीम के साथ भेजा गया। सीवीओ से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
- धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें