फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गोमती नदी के तट पर आग लगाई, 500 पौधे जलकर नष्ट

विज्ञापन
गोमती नदी के त्रिवेणी घाट पर लगी आग । स्रोत - गोमती सेवक
विज्ञापन
पूरनपुर। आग लगाए जाने से गोमती नदी के त्रिवेणी घाट और नदी की पटरी पर लगाए गए करीब 500 पौधे नष्ट हो गए। शिकायत गोमती सेवक ने एसडीएम, वन विभाग के अफसरों से की। जिस पर नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन




गोमती नदी के घाट और उसके किनारे पटरी पर आग लगाने की घटना रविवार को सुबह हुई। गोमती सेवक गांव घाटमपुर निवासी लक्ष्मण प्रसाद वर्मा ने आग लगाकर पौधों को जलाने की शिकायत एसडीएम और वन विभाग के अफसरों से की।
लक्ष्मण प्रसाद वर्मा ने बताया कि वर्ष 2020 और पिछले साल गोमती घाट और नदी किनारे करीब 500 पौधे लगाए गए थे। रविवार को सुबह किसी ने नदी के घाट और नदी पटरी पर पड़ी सूखी घासफूस में आग लगा दी। इससे यह पौधे भी जलकर नष्ट हो गए। उनका आरोप है कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पिछले साल भी कुछ लोगों ने दवाई लगाकर कई पेड़ों को सुखा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब भी शिकायत की गई थी। शिकायत पर नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। रिपोर्ट को एसडीएम को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें