फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सामूहिक विवाह योजना में मिली अनुदान की राशि हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सामूहिक विवाह योजना में अनुदान में मिली धनराशि को पीड़िता ने अफसरों पर हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत डीएम से कर अनुदान की राशि दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बरखेड़ा क्षेत्र के गांव शहपुरा निवासी पायल देवी ने डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को शिकायती पत्र दिया है। इसमें कहा कि उसने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में आवेदन किया था। इसके बाद 12 मार्च को पीलीभीत मंडी समिति परिसर में हुए सामूहिक विवाह समारोह में उसका विवाह संपन्न हुआ। पीड़िता का कहना है कि उसे सामान तो उसी दिन मिल गया, लेकिन शादी अनुदान में मिलने वाली धनराशि अब तक खाते में नहीं भेजी गई। आरोप है कि समाज कल्याण अधिकारी की ओर से गलत तरीके से आख्या बनाकर भेज दी गई है। वे लोग उसकी शादी अनुदान की धनराशि को हड़पना चाहते है। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि युवती की पूर्व में शादी हो चुकी है। ऐसे में मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद सामान को भी वापस लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें