फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जमीन बेचने का दबाव बनाने और मारपीट का आरोप, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में एक परिवार ने अपनी बहू और उसके मायके पक्ष पर जमीन बेचने का दबाव बनाने, विरोध करने पर मारपीट करने और घर में रखे सोने-चांदी के जेवर ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम उगनपुर निवासी कोमिल प्रसाद ने थाना सुनगढ़ी में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके पुत्र गिरीश कुमार की शादी जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भौनी निवासी ओमप्रकाश की पुत्री सुमित्रा देवी के साथ हुई थी। विवाह के बाद सुमित्रा देवी अपने पति पर लगातार दबाव बनाने लगी कि वह अपने पिता से 10 बीघा जमीन अपने नाम लिखवाकर उसे बेच दे। आरोप है कि जब उनके पुत्र गिरीश कुमार ने जमीन बेचने से इन्कार कर दिया तो सुमित्रा देवी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद गिरीश कुमार रोजगार के लिए रुद्रपुर जाकर मजदूरी करने लगा, जबकि सुमित्रा गांव में ही रहने लगी।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि सुमित्रा देवी अक्सर बिना बताए घर से चली जाती थी। आरोप है कि 21 जून की रात करीब आठ बजे विरोध करने पर सुमित्रा देवी अपने पिता ओमप्रकाश, भाई देवकुमार, मां व दिनेश कुमार के साथ रात करीब साढ़े नौ बजे उसके घर पहुंची और मारपीट की, बचाने आई उसकी पत्नी को भी पीटा। घर में रखे सोने-चांदी के जेवर भी अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें