फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रसव में लापरवाही का आरोप, सीएमओ से जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। कस्बा निवासी लक्ष्मण ने मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) को शिकायती पत्र देकर एक निजी हेल्थ केयर सेंटर पर प्रसव के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सीएमओ को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी पत्नी नौ माह की गर्भवती थी। एक अगस्त को प्रसव पीड़ा होने पर उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से सामान्य प्रसव से इन्कार किए जाने के बाद उसे कस्बे में ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। हालत गंभीर होने पर उसे पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसे आईसीयू और वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। बाद में स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसे जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि संबंधित सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध नहीं हैं। नियमों के विपरीत प्रसव एवं अन्य उपचार किए जा रहे हैं। उन्होंने सेंटर के अभिलेखों और चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. बीसी पंत ने बताया कि मामले में जानकारी मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें