फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गला दबा कर विवाहिता की हत्या का आरोप, तीन आरोपी हिरासत में

विज्ञापन
मृतक काजल का फाइल फोटो ।
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। दियोरिया कोतवाली के गांव पैनिया हिम्मत में शुक्रवार को देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए वर पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन



बरेली के थाना क्योलड़िया के गांव सूरजपुर परौरिया निवासी जगदीश कुमार ने बताया कि उन्होंने पुत्री काजल (20) का विवाह एक वर्ष पूर्व दियोरिया कोतवाली के गांव पैनिया हिम्मत निवासी विमल के साथ किया था। विवाह में कम दहेज मिलने का आरोप लगाते हुए वर पक्ष काजल का उत्पीड़न करने लगा।
उन्होंने अपनी खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए बाइक देने में असमर्थता जताई। इस बीच दोनों पक्षों में कई बार समझौते के प्रयास हुए, लेकिन सारे विफल रहे। आरोप है कि वर पक्ष के लोगों ने शुक्रवार को देर रात काजल की गला दबाकर हत्या कर दी। पड़ोसियों से सूचना मिलते ही मायके वाले पहुंच गए।
विज्ञापन

जगदीश कुमार ने कोतवाली में मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल उमेश सोलंकी ने बताया कि जगदीश कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में काजल के पति विमल कुमार, जेठ चेतन कुमार, ससुर जमुना प्रसाद और सास टिकोली देवी को नामजद किया गया है। पुलिस ने विमल, चेतन और जमुना प्रसाद को हिरासत में ले लिया है।

ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट

पीलीभीत। पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं महिला के पति को मिला हुआ फंड भी हड़प लिया। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मोहल्ला नखासा निवासी पूजा पत्नी स्वर्गीय सुरेश ने थाना सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका विवाह चार मार्च 2016 को सुरेश निवासी से हुआ था। उसके पति की दो जून 2017 को मौत हो चुकी है। उसका एक पुत्र शिव है, जो दृष्टिबाधित है। उसके ससुर छोटेलाल, सास मंजू देवी, देवर अमरजीत, देवरानी ज्योति, जेठ शंकर उसको शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं।
हाल ही में उसको पति का फंड मिला था, जिसे ससुराल पक्ष के लोगों ने हड़प लिया। कई बार लोगों ने समझाने का प्रयास भी किया लेकिन उक्त लोगों का रवैया नहीं बदला। पीड़िता की तहरीर पर थाना सुनगढ़ी पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमे की विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें