फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीईओ पर उत्पीड़न का आरोप, शिक्षिका ने लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बिलसंडा ब्लॉक के गांव घनश्यामपुर के कंपोजिट स्कूल की शिक्षिका ने खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए डीएम को पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय घनश्यामपुर की शिक्षिका सिम्मी रानी ने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को दिए पत्र में कहा कि बिलसंडा के बीईओ उनको बेवजह परेशान करते हैं। आरोप है कि कार्य के एवज में रुपये की मांग की जाती है। दिसंबर 2023 में उन्होंने सीसीएल के लिए आवेदन किया था। उसकाे बीईओ ने अस्वीकार कर दिया। इसके बाद बीएसए की ओर से मंजूरी दी गई।
अवकाश से वापस आने पर ज्वाइनिंग के लिए पत्र दिया तो वह भी नहीं लिया। 26 मार्च को स्थानीय अवकाश था इसके बाद भी बीईओ ने उसको अनुपस्थित दिखा दिया।
आरोप है कि बीईओ की ओर से उनको कार्यालय में बुलाकर रुपये की मांग की गई। रुपये न देने पर उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। शिक्षिका ने बताया कि वह सहारनपुर की रहने वालीं हैं। कहा कि यदि उत्पीड़न से उनको या परिवार के लोगों को कोई जानमाल का नुकसान होता है, तो इसके जिम्मेदार बीईओ हाेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वेतन भी काटा गया है। इसी से क्षुब्ध होकर वह झूठी शिकायतें करती रहती है। ऐसा कुछ नहीं है।

- कैलाश पांडेय, खंड शिक्षाधिकारी बिलसंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें