फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नेता के करीबी ठेकेदार ने बीडीओ से की थी अभद्रता, माफी मांगने पर विवाद निपटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। भुगतान में गड़बड़ी का आरोप लगाकर बीडीओ से अभद्रता करने वाले एक नेता के करीबी ठेकेदार ने शनिवार को नेता की मौजूदगी में माफी मांगी। जिस पर बीडीओ ने उसे माफ कर दिया।
विज्ञापन


मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का शुक्रवार को ऑनलाइन भुगतान हुआ था। 13 मिनट में कुछ ठेकेदारों और फर्मों के बिलों का भुगतान हो गया, लेकिन इसके बाद साइट बंद होने पर कई ठेकेदार और फर्मों का भुगतान नहीं हो सका। भुगतान न हो पाने के कारण ठेकेदारों और फर्मों के संचालकों में रोष देखा गया। इससे बौखलाए दो ठेकेदारों ने अपने साथियों के साथ बीडीओ शिरीष कुमार के कार्यालय में घुसकर हंगामा कर बीडीओ से अभद्रता की थी।
घटना पर कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। मनरेगा कार्यालय पर ताले डाल दिए गए। अन्य कुछ कर्मचारी कार्यालय से खिसक गए। कई ग्राम पंचायत सचिव और कर्मचारी बीडीओ के साथ घटना की जानकारी उच्च अफसरों को देने को जिला मुख्यालय रवाना हुए। बीडीओ ने घटना की जानकारी उच्च अफसरों को दी।
विज्ञापन

बताते हैं कि बीडीओ से अभद्रता करने वाला ठेकेदार एक नेता का करीबी है। इसको लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। दूसरे दिन शनिवार को बीडीओ और कुछ कर्मचारी नेता के घर पहुंचे। यहां आरोपी ठेकेदार भी पहले से मौजूद था। नेता ने बीडीओ और कर्मचारियों के सामने ठेकेदार की डांट लगाई।
तब आरोपी ठेकेदार ने अपनी गलती मानी और भविष्य में घटना की पुनरावृत्ति न होने की बात कही। खंड विकास अधिकारी शिरीष कुमार ने बताया कि अभद्रता करने वाले ने माफी मांग ली है। इस पर विवाद को समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें