पीलीभीत। ड्यूनी डैम से शुक्रवार को देवहा नदी में करीब 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे नदी का जलस्तर बढ़ गया है, लेकिन बाढ़ की स्थिति नहीं है। जलस्तर बढ़ने से शहर के लोगों की धड़कनें भी बढ़ने लगी हैं। लोग दिन भर देवहा नदी के जलस्तर के बारे में जानकारी जुटाते रहे। संवाद