फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी आठ मांगों को कराया जाएगा पूरा : वीएम सिंह

विज्ञापन
बीसलपुर मंडी परिसर में आयोजित महापंचायत को संबो​धित करते बीएम सिंह व मौजूद एसडीएम महिपाल सिंह।स
विज्ञापन
बीसलपुर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मुखिया वीएम सिंह ने कहा कि सभी आठ मांगों को सम्मानपूर्वक पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन



मंडी परिसर में आयोजित किसान मजदूर संगठन की महापंचायत में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि मांगें पूरी कराने के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने पांच दिनों से धरने पर बैठे लोगों से उनकी सभी मांगों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने धरनास्थल पर ही एसडीएम महिपाल सिंह से इस संबंध में वार्ता की।
संगठन के स्थानीय नेताओं ने वीएम सिंह की मौजूदगी में एसडीएम को आठ सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें कोयला डिपो हटवाने, चीनी मिलों से अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान तत्काल ब्याज समेत दिलवाने, छुट्टा पशुओं की समस्या का स्थायी निस्तारण कराने आदि मांगें शामिल थीं।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि इन मांगों को लेकर 30 अगस्त से मंडी परिसर में धरने पर बैठे हुए थे। इस मौके पर एसडीएम ने मांगों को पूरा कराने में अपने स्तर से हर संभव प्रयास करने का वीएम सिंह को आश्वासन दिया। एसडीएम ने कहा कि वह बृहस्पतिवार को सुबह इन मांगों के संबंध में रिपोर्ट बनाकर डीएम संजय कुमार सिंह को सौंप देंगे।
विज्ञापन

वीएम सिंह ने धरने पर बैठे लोगों को बताया कि इसके बाद भी यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे यहां के लोगों को बसों से पीलीभीत ले चलेंगे और डीएम से स्वयं वार्ता करेंगे, और अगर इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर से धरना शुरू कर दिया जाएगा। वीएम सिंह ने महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग अपने हक की लड़ाई अवश्य लड़ें। मेरा पूरा सहयोग रहेगा।

बीसलपुर मंडी परिसर में आयोजित महापंचायत को संबोधित करते बीएम सिंह व मौजूद एसडीएम महिपाल सिंह।स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें