फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी ब्लॉकों में होंगी सामूहिक शादियां

Sun, 22 Mar 2015 12:18 AM IST
माधोटांडा/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी तीन दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंची। गांव में जनसभाओं के दौरान उन्होंने कहा कि वह जिले के विकास के लिए प्रयासरत हैं। इस दौरान उन्होंने कलीनगर में बरात घर बनवाने की भी घोषणा की। साथ ही जिले में ब्लाक वार सामूहिक विवाह का आयोजन जल्द कराने की बात कहीं।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री सुबह 11 बजे खमरिया पुल पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह माधोटांडा क्षेत्र पहुंची और गांव चांदूपुर, कलीनगर, जमुनिया, नवदिया सुखदासपुर व मथना में जनसभाएं की। इस दौरान उन्होंने आगामी योजनाओं के बारे में बताया। कलीनगर की सभा में उन्होंने बरातघर का निर्माण कराने की घोषणा की।

साथ ही जमीन उपलब्ध होने पर स्वास्थ्य केंद्र बनवाने का वादा भी किया। इस दौरान ठाकुरद्वारा मंदिर के पुजारी नंदलाल ने उनकी जगह पर बनी पुलिस चौकी को हटवाने की मांग की। इस पर केंद्रीय मंत्री ने एसपी से वार्ता कर पुलिस चौकी सरकारी जमीन पर बनवाने को कहा।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लड़कियों के लिए वह कंप्यूटर प्रशिक्षण करा रही हैं। साथ ही उनके माध्यम से जिले में लिज्जत पापड़ बनाने का काम शुरू हुआ है जिससे महिलाओं आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा जल्द की जिले में ब्लाक वार सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। अप्रैल में बरखेड़ा से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में प्रत्येक ब्लाक से 100 कन्याओं का विवाह कराया जाएगा।

जनसभाओं के दौरान रंजीत कुमार, अश्विनी कुमार, चेयरमैन प्रभात जायसवाल, स्वामी प्रवक्तानंद, एमआर मलिक, प्रमोद अग्रवाल, देवेंद्र सिंह टोनी, रेखा परिहार, प्रदीप मिश्रा, डॉ. बांकेलाल गंगवार, रमेश लोधी, सतीश गुप्ता, बाबूराम पासवान, प्रदीप जायसवाल लल्लन, राजू आचार्य, टीटू चौहान, गंगाराम शर्मा, मोरमुकुट, सुखलाल पासवान, सुरेंद्र शर्मा, कुलदीप भोजवाल, नरेंद्र कुमार, वीरेंद्र पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें