अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी से सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
चेहल्लुम को पुलिस प्रशासन एलर्ट है।
शहर में अमनचैन बनाए रखने को कोतवाली में हुई बैठक में एएसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि शहर में हमेशा से सांप्रदायिक सौहार्द कायम रहता है। लोेग मिलजुल कर एक दूसरे का सहयोग करते हैं, जो काबिले तारीफ है। उन्होंने चेहल्लुम की तैयारियों को लेकर लोगों से राय जानी और उनके सुझाव मांगे।
सिटी मजिस्ट्रेट रामनिवास शर्मा ने शहर की व्यवस्थाओं और ताजिया निकलने के मार्गों पर होने वाली समस्याओं के बारे में बताया। इस मौके पर सीओ सिटी कौशलेंद्र कुमार सिंह, कोतवाल अतुल प्रधान, इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह मौजूद रहे। बैठक के बाद अधिकारियों ने कमल्ले चौराहा, बेलो का चौराहा, खकरा आदि मोहल्लों के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया।