फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर एक करोड़ का कारोबार

Tue, 21 Apr 2015 11:54 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को अक्षय तृतीया पर्व पर दैवीय आपदा का असर साफ दिखाई दिया। जिले के सर्राफा बाजारों में रौनक गायब दिखी। सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक जिले में करीब एक करोड़ के आसपास कारोबार होने का अनुमान है।  
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर्व पर आभूषणों को खरीदने की परपंरा है। इसको लेकर सर्राफा बाजार कई दिन से तैयारियां भी चल रही थी, लेकिन मंगलवार को बाजारबंदी के चलते और किसानों पर पड़ी दैवीय आपदा की मार का असर सर्राफा बाजार पर साफ दिखाई दिया। शोरूम पर सुबह दस बजे से लेकर दोपहर तक खरीदारी करने कम लोग ही पहुंचे।
लेकिन शाम चार बजे के बाद सर्राफा बाजार में ग्राहकों की चहल पहल दिखाई देने लगी। हालांकि पर्व को लेकर जिन लोगों ने जेवरातों की एडवांस बुकिंग भी कराई थी, उन्होंने जेवरातों को खरीदा। कारोबारियों के मुताबिक पिछले वर्ष अक्षय तृतीया पर कारोबार बेहतर रहा था। इस बार सोने का भाव गिरने से ग्राहकों ने पिछले दो तीन माह पहले से ही सोने की खरीदारी करनी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

कारोबारियों ने बताया कि इस बार लोगों ने कम वजनी आभूषणों की खरीदारी के साथ ब्रांडेड ज्वैलरी की अधिक खरीदारी की है। सर्राफा एसोसिएशन केमहामंत्री शैली अग्रवाल ने बताया कि जिले में आई दैवीय आपदा का असर इस बार कारोबार पर साफ दिखाई दे रहा है। मंगलवार को बाजारबंदी का भी असर देखने को मिला। उनके मुताबिक इस बार अक्षय तृतीया पर जिले में करीब एक करोड़ रुपये के आसपास कारोबार होने का अनुमान है।

अक्षय तृतीया पर बाजार में सतर्क रही खाकी
पीलीभीत। मुख्य बाजार में अक्षय तृतीया पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सर्राफा बाजार में पुलिस सतर्क रही।
मंगलवार को अक्षय तृतीया पर बाजार में भारी भीड़ रहती है। जिससे लूट, छिनौती आदि की घटनाओं का भय बना रहता है। आईजी बरेली विजय कुमार मीना ने घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सतर्कता बरतने व वाहन चेकिंग कराने के आदेश दिए थे। आईजी के आदेश पर शहर कोतवाली और थाना सुनगढ़ी पुलिस ने नकटादाना तिराहा, गौहनियां चौराहा, टीएसआई मनोज कुमार बिरला ने नौगवां चौराहा पर वाहनों की चेकिंग की और संदिग्धों की तलाशी ली। इस दौरान सर्राफा बाजार में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें