फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कुश्ती में चमकी अक्षरा, अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल के छात्रावास में मिला प्रवेश

Thu, 04 Sep 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बिलसंडा ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल मीरपुर हर्रायपुर की छात्रा अक्षरा कुशवाहा का चयन कुश्ती विधा में अयोध्या स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल के आवासीय छात्रावास में हुआ है। मेहनत और लगन के आधार पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन से अक्षरा ने अपना लोहा मनवाया है।
विज्ञापन


अक्षरा कुशवाहा ने कक्षा 6 से 8 तक की पढ़ाई कंपोजिट स्कूल मीरपुर हर्रायपुर से की। फिलहाल वह 9वीं की छात्रा हैं। अक्षरा के पिता संजीव कुशवाहा ने बेटी को पढ़ाई के साथ खेलने के लिए भी प्रेरित किया। अक्षरा ने बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक स्तर की कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
2023 में कराटे प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल, 2024 में लखनऊ के साई स्टेडियम में आयोजित बेसिक शिक्षा स्टेट प्रतियोगिता में ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल और 2025 में कानपुर में हुई स्टेट लेवल प्रतियोगिता में जूडो में सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। अयोध्या में हुई 67वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में भी अक्षरा ने शानदार प्रदर्शन के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
विज्ञापन

उनके चयन से जिलावासी खुश हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने छात्रा व उनके पिता को बधाई दी। उन्होंने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा, अक्षरा ने जिले का मान बढ़ाया है। वह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी।
विज्ञापन






-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें