फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूरनपुर से चुनावी समीकरण साधेंगे अखिलेश

विज्ञापन
पूरनपुर में सपा मुखिया अखिलेश यादव के आगमन की तैयारी में जुटे सपाई ।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत / पूरनपुर। जिले का चुनावी तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सभी प्रमुख दल अपने-अपने उम्मीदवार को जिताने का जतन कर रहे हैं। स्टार प्रचारक भी जिले में चुनावी सभा कर रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की चुनावी सभा के बाद अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिले में आ रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूरनपुर से चुनावी समीकरण साधेंगे। यहां असम हाईवे के सिरसा चौराहा के समीप एक मैदान पर 12 अप्रैल को वह सपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री की सभा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने बताया कि 12 अप्रैल को सपा मुखिया हेलिकाॅप्टर से सभास्थल पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां की जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें