फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिले की सड़कों पर गन्ना लदे वाहनों की खतरनाक दौड़

Sun, 16 Nov 2025 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के असम चौराहे पर बीसलपुर की ओर जाता ओवरलोड ट्रक। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर और जिले की प्रमुख सड़कों पर बिना रिफ्लेक्टर लगे गन्ना भरे वाहनों की दौड़ से हादसों का खतरा बढ़ गया है। अधिकतर ट्रैक्टर-ट्रॉली और गन्ना भरे ट्रक में पीछे लाल रंंग का कपड़ा भी नहीं बांंधा जा रहा। इन वाहनों को मनमाने तरीके से हाईवे और शहर में सड़क किनारेे खड़ा किया जा रहा है। नियमों की अनदेखी कर फर्राटा भर रहे इन गन्ना भरे वाहनों से सबसेे अधिक खतरा रात के समय रहता है।
विज्ञापन

शहर की एलएच चीनी मिल, बजाज चीनी मिल बरखेड़ा और बीसलपुर सहकारी चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू हो गया है। पूरनपुर चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होने वाला है। जिले की सड़कों पर गन्ना भरे वाहनों की दौड़ शुरू हो चुकी है। किसान गन्ना क्रय केंद्र और मिल गेट पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर पहुंच रहे हैं। केंद्रों पर खरीदे गए गन्ने का मिलों की ओर से ट्रक से परिवहन कराया जा रहा है। हादसों की रोकथाम के लिए इन गन्ना भरे वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप, पीछे लाल कपड़ा बांधने और अन्य निर्देश पूर्व में जारी किए जा चुके हैं। इनका पालन अभी कागजों पर ही हो रहा है। ट्रक हो या ट्रैक्टर-ट्रॉली, अधिकतर वाहन बिना रिफ्लेक्टर के ही दौड़ रहे हैं।
वाहन में भरा क्षमता से अधिक गन्ना, छिप गया रिफ्लेक्टर
रविवार शाम करीब पांच बजे पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर टोल प्लाजा से एक गन्ने की ट्रैक्टर-ट्रॉली जाती दिखी। ट्रॉली में गन्ना इस तरह भरा गया था कि पीछे लगा रिफ्लेक्टर नजर ही नहीं आया। ट्रॉली के किनारों पर रिफ्लेक्टर नहीं था। पीछे लाल कपड़ा भी नहीं दिया। गजरौला कस्बे के समीप गन्ना भरे ट्रक में भी रिफ्लेक्टर नहीं दिखा।
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े गन्ना वाहन, हादसों का खतरा
शहर, पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे और पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर बरखेड़ा के पास गन्ना भरे वाहन सड़क पर ही खड़े नजर आते हैं। रात के समय इन वाहनों से हादसे का खतरा रहता है। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम की ओर से सड़क पर वाहनों को नहीं खड़े किए जाने के निर्देश भी इनके सामने बेअसर हैं। रविवार की शाम पांच बजे गजरौला, पूरनपुर गेट चौकी, बरखेड़ा कस्बे से पहले क्रशर के पास गन्ना भरे वाहनों की कतार नजर आई।

आंकड़ों में गन्ना खरीद
- 04 चीनी मिल हैं जिले में
- 04 अन्य मिलों (शाहजहांपुर, लखीमपुर व बरेली ) में किसान बेेचते हैं गन्ना
- 193 खरीद केंद्रों पर खरीदा जा रहा है किसानों का गन्ना
- 500 से अधिक वाहन लगे हैं गन्ने के ढुलान में
जिले की तीन चीनी मिलों में पेराई शुरू हो चुकी है। अभी तो सत्र की शुरुआत है। गन्ना ढुलान में लगे वाहनों में चीनी मिल की ओर से रिफ्लेक्टर लगवाए जाएंगे। इस संबंंध में पूर्व में निर्देश दिए जा चुके हैं। जल्द ही गन्ना वाहनों में रिफ्लेक्टर लगवा दिया जाएगा।- खुशीराम भार्गव
यातायात नियमों का पालन हो, इसको लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। चीनी मिल अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि वह गन्ना भरे वाहनों पर रिफ्लेक्टर अवश्य लगाएं। अभियान चलाकर वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।- वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें