फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नशे में होने के शक में सीओ ने मेडिकल कराने को कहा तो थाने से भागा हेड मोहर्रिर

Thu, 06 Jul 2023 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सीओ को जवाब देना हेड मोहर्रिर को महंगा पड़ गया। मेडिकल कराने की बात कहने पर हेड मोहर्रिर कोतवाली से भाग खड़ा हुआ। सीओ के निर्देश पर दौड़कर सिपाहियों ने उसे पकड़ा। बाद में सीएचसी पर उसका मेडिकल कराया गया, लेकिन उसके नशे में होने की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

सीओ आलोक सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह कोतवाली पहुंचने पर हेड मोहर्रिर बगैर वर्दी कोतवाली में घूमता मिला। इस पर उसे वर्दी में रहने के निर्देश दिए गए। शाम को सीओ दोबारा कोतवाली पहुंचे तो हेड मोहर्रिर फिर बगैर वर्दी के मिला। टोकने पर वह सवाल-जवाब करने लगा। कुछ लोगों ने उसके नशे में होने की जानकारी दी तो सीओ ने उसका मेडिकल कराने को कहा। इतना सुनते ही हेड मोहर्रिर कोतवाली से भाग खड़ा हुआ। सीओ के निर्देश पर दो सिपाहियों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। सीओ ने बताया कि हेड मोहर्रिर का सीएचसी में मेडिकल कराया गया है। सीओ ने बताया कि मेडिकल में एल्कोहल की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें