फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजी, आर्ट से इंटर छात्रों का यूएमबी में नहीं होगा बीकाम में दाखिला

Sun, 26 Jul 2015 11:33 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
उपाधि महाविद्यालय व रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय में बीकाम की प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने को विश्वविद्यालय ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है, लेकिन चार दिन पूर्व बीकॉम में इंटर आर्ट व कृषि के विद्यार्थियों के प्रवेश को गलत बताने के बाद दोनों महाविद्यालयों में बीकाम की रोकी गई प्रवेश प्रक्रिया को लेकर अभी भी पूरी तरह से असमंजस की स्थिति खत्म नहीं हो सकी है। यूएमवी के प्राचार्य ने बताया कि जहां स्पष्ट किया है कि वह आर्ट व कृषि के विद्यार्थियों के दाखिले बीकाम में नहीं करेंगे वहीं
विज्ञापन

रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय की प्राचार्य ने पूर्व के वर्षों की भांति ही आर्ट व कृषि के विद्यार्थियों के प्रवेश लेने की बात कही है। शहर के इन दोनों माहाविद्यालयों की इस स्थिति को लेकर विद्यार्थी असमंजस में हैं।
नए सत्र में प्रवेश को लेकर 23 जुलाई को प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई थी। बीए व बीएससी में तो प्रवेश हुए, लेकिन बीकाम में आर्ट व कृषि के विद्यार्थियों के प्रवेश को लेकर प्रवेश प्रक्रिया में पेंच फंस गया। मामला डीएम तक जा पहुंचा। डीएम ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव से वार्ता की तो उन्होंने भी कृषि व आर्ट के विद्यार्थियों के बीकाम में प्रवेश को गलत ठहरा दिया। जिसके बाद दोनों महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया रोक दी गई। उपाधि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने इसकी जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजकर राय मांगी थी। जिस पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. साहब लाल मौर्य ने उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य को पत्र भेजकर विश्वविद्यालय की नियमावली के अनुसार प्रवेश संबंधी कार्रवाई संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पत्र में कहा कि बीकाम प्रथम वर्ष में प्रवेश सामान्यत: उन विद्यार्थियों को दिए जाएंगे, जिन्होंने इंटरमीडिएट या समतुल्य परीक्षा कामर्स से उत्तीर्ण की हो। बीकाम में प्रवेश हेतु पांच अंक उन छात्रों को भारांक के रूप में दिए जाएंगे, जिन्होंने इंटरमीडिएट या समतुल्य परीक्षा वाणिज्य विषय से उत्तीर्ण की है। प्राचार्य ने डीएम/कंट्रोलर को भी उक्त आदेश से अवगत करा दिया है। प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय से आए दिशा निर्देश में इसका कहीं उल्लेख नहीं है कि आर्ट व कृषि से इंटर विद्यार्थियों का दाखिला बीकाम में लिया जाए। लिहाजा वह अपने कालेज में कृषि व आर्ट से इंटर पास विद्यार्थियों को दाखिला बीकाम में नहीं लेंगे। उन्होंने बताया कि स्थिति से डीएम को भी अवगत करा दिया गया है। प्राचार्य ने बीकाम की प्रवेश प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू करने की निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि पहले कामर्स के विद्यार्थियों को वरीयता दी जाएगी, इसके बाद इंटर साइंस व गणित के विद्यार्थियों के प्रवेश लिए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि कृषि व आर्ट के इंटर पास विद्यार्थियों का प्रवेश बीकाम में नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

इधर रामलुभाई साहनी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुनीता सक्सेना ने बताया कि उनके यहां आर्ट के विद्यार्थियों के दाखिले पूर्व में बीकाम में होते रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के आदेश में कहीं भी कृषि व आर्ट के विद्यार्थियों का बीकाम में प्रवेश पर रोक की बात नहीं लिखी गई है। इस लिए उनके महाविद्यालय में पूर्व की भांति आर्ट व कृषि की छात्राओं के प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें