फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बाद हुई बारिश, लोगों को मिली राहत 

Wed, 04 May 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
बा‌रिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

तेज आंधी से छप्परपोश घरों, पेड़ों को हुआ नुकसान
 जिले में भीषण गर्मी के बाद मंगलवार की रात आई तेज आंधी और बारिश से जहां गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की तो वही कई स्थानों पर आंधी से पेड़ गिर गए। छप्परपोश घरों व पेड़ों को नुकसान हुआ है। बारिश से फसलों को खासा लाभ पहुंचा है। जिससे किसानों ने भी राहत की सांस की। बुधवार को भीषण गर्मी का प्रकोप कम रहा। जिससे जिले का अधितकत तापमान लुढ़ककर 39.7 डिग्री सेल्सियस रह गया। 
विज्ञापन

मंगलवार की रात लगभग तीन बजे आई तेज आंधी और बारिश से जनजीवन सामान्य हो गया है। भीषण गर्मी से जहां लोग बेहाल थे, वही आंधी और बारिश से जिलेवासियों ने काफी राहत महसूस की है। हालांकि तेज आंधी होने के कारण छप्परपोश घरों व पेड़ों को नुकसान भी हुआ है। किसानों के मुताबिक बारिश से खेतों में खड़ी गन्ने की फसल को भी फायदा हुआ है। यकायक मौसम बदलने से जिले का तापमान भी लुढ़कर अधिकतम 39.7 व न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को भी लोगों ने भीषण गर्मी से राहत महसूस की। जिससे शहर की सड़कों पर दिनभर चहल पहल दिखाई दी। और शाम को बाजार में रौनक रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें