फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाढ़ के बाद अब नई दुश्वारियों ने घेरा

Tue, 16 Jul 2024 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर चीनी मिल परिसर में भरा बाढ़ का पानी।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र में बाढ़ का पानी उतरने के बाद भी दुश्वारियां कम नहीं हो रहीं। गांव रंभोजा के पास माला नदी के पुल पर अभी भी आधा मीटर की ऊंचाई में बाढ़ का पानी काफी तीव्र गति में बह रहा है। इस वजह से अभी भी इस पुल से आवागमन पूरी तरह से सुचारू नही हो पाया है।
विज्ञापन

लोग जान जोखिम में डालकर यहां से गुजरते हैं। पुल पार करने में लोगों के पसीने छूट जाते है। किसान सहकारी चीनी मिल की चीनी गोदामों के पास अभी भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है।मिल की चहारदीवारी गिरने के साथ कई पेड़ भी गिर गए। बताया जा रहा है कि यहां बड़ी मात्रा में रखे चीनी के बोरे भी भीग गए हालांकि, मिल प्रबंधन ने नुकसान की पुष्टि नहीं की है।
बौनी गांव के पास कटना नदी के पुल की टूटी एप्रोच को सही नही कराया गया, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। गांव रढ़ैता के प्रधान मुकेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि उनकी ग्राम पंचायत के 120 लोग बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इन बाढ़ पीड़ितों की सूचना तहसील कार्यालय में दे दी गई है, लेकिन राजस्व अधिकारियों ने अभी तक इन्हें राहत सामग्री नही दी है। तहसीलदार करम सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित ज्यादातर लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें