फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हादसे के बाद तीन मासूमों के सिर से उठा माता-पिता का साया

Thu, 05 Jun 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गांव सेल्हा में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर जिसने भी सुनी गांव की ओर दौड़ पड़ा। दंपती समेत तीन का शव देख हर किसी के चेहरे पर दुख दिखा। वहीं घटना से तीन मासूम बच्चियों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन

तीनों की चीख-पुकार देख लोगों की आंखें नम हो गईं। लोग मासूमों को संभालते नजर आए। कार्तिक और उसकी पत्नी तनु की तीन पुत्रियां है। इसमें बड़ी पुत्री नौ वर्षीय बरसा, सात वर्षीय सुधा व चार वर्षीय रिद्धि है।
विज्ञापन

दंपती मेहनत मजदूरी कर परिवार को चला रहे थे। वहीं प्रह्लाद की तीन पुत्रियां हैं।
इसमें बड़ी पुत्री तनु अपने पति कार्तिक समेत बच्चों के साथ मायके में ही रहती थी। कार्तिक पास के ही गांव मैनीगुलड़िया के रहने वाले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें