फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हादसे के बाद आरोपी घायल बाइक चालक को ले जाती एंबुलेंस घेरकर किया हंगामा

विज्ञापन
हंगामा कर  एंबुलेंस का गेट खोलकर चालक को नीचे उतारती महिलाएं-संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। हादसे में घायल गांव सिरसा निवासी रामनाथ के परिजन ने दूसरे बाइक सवार पर नशे की हालत में टक्कर मारने का आरोप लगाकर सीएचसी में हंगामा किया और महिलाओं ने घायल सूरज को जिला अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस को रोक लिया। करीब पौन घंटे तक एंबुलेंस सीएचसी में इमरजेंसी गेट पर खड़ी रही और घायल कराहता रहा। पुलिस ने हंगामा कर रही महिलाओं व अन्य लोगों को समझाकर एंबुलेंस को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


घटना रविवार रात की सीएचसी पूरनपुर की है। गांव जेठापुर के सूरज (23) और सिरसा के रामनाथ (40) बाइक से अपने घरों को जा रहे थे। सिरसा चौराहा के समीप बाइकों की टक्कर में दोनों घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। सूचना मिलते ही दोनों के परिजन भी सीएचसी पहुंचे। वहां रामनाथ के परिवार की महिलाओं व अन्य लोगों ने सूरज पर नशे की हालत में टक्कर मारकर घायल करने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। दोनों के परिजनों में कई बार नोकझोंक हुई। हंगामा कर रहे लोग दूसरे घायल की पिटाई पर उतारू थे। दोनों घायलों को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूरज को जिला अस्पताल ले जाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों ने एंबुलेंस में बैठा लिया।
हंगामा कर रहे लोगों ने एंबुलेंस के आगे खड़े हो गए और चालक को उसकी सीट से खींचकर नीचे उतार लिया। हंगामा करने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं। हंगामा और विरोध प्रदर्शन के चलते एंबुलेंस करीब पौन घंटे सीएचसी के इमरजेंसी गेट पर खड़ी रही। इस दौरान घायल कराहता रहा। बाद में पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को बमुश्किल समझाकर एंबुलेंस को रवाना कराया। रेफर होने के बाद सूरज के परिजन उसे जिला अस्पताल न ले जाकर प्राइवेट अस्पताल में इलाज को ले गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर क्राइम अशोक कुमार ने बताया कि हंगामा कर रही महिलाएं समझाने पर मान गई थीं। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें