गांव की महिला ने ही करवाई थी शादी
बताया जाता है कि राजेंद्र ने गांव की ही किसी परिचित महिला के सहयोग से एक सप्ताह पहले लखीमपुर निवासी एक महिला के साथ शादी की और उसे घर ले आया। तभी से उसकी नई नवेली दुल्हन साथ रह रही थी। गुरुवार की रात इस नई नवेली दुल्हन ने राजेंद्र और उसके तीनों बच्चों को खाने में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और घर में रखी नकदी व जेवर लेकर भाग गई।
पुलिस बोली- नहीं मिली शिकायत
घर के लोग जब सुबह जागे तो दुल्हन घर में नहीं मिली। कुछ देर इंतजार करने के बाद उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। घर में रखी नकदी व जेवर गायब थे। उधर, फूलबेहड़ के प्रभारी निरीक्षक अवधराज सिंह सेंगर ने बताया कि अभी घटना के संबंध में काई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।