फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दस साल की बच्ची से छेड़खानी, आक्रोशित परिजनों ने घर में घुसकर आरोपी को पीटा

Sun, 31 May 2026 10:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में फेरी लगाने वाले युवक ने दस साल की बच्ची से छेड़खानी की। इसकी जानकारी होने पर बच्ची के परिजन आरोपी के घर पहुंचे और उसकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में 10 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़खानी करने का आरोप कॉस्मेटिक सामान की फेरी करने वाले दूसरे समुदाय के युवक पर लगा। इसकी जानकारी पर बच्ची के पिता परिजनों के साथ आरोपी के घर पहुंचे और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के निवासी युवक ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शनिवार को पकड़िया मोहल्ला निवासी शिब्बू ठेली पर कॉस्मेटिक का सामान बेचने उनके मोहल्ले में आया था। आरोप है कि उस दौरान उसकी पत्नी और 10 वर्षीय पुत्री ठेली से सामान खरीद रही थीं। इसी दौरान आरोपी ने बालिका के साथ छेड़खानी करते हुए अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पत्नी के साथ भी अभद्रता की। आरोपी घटना के बाद वहां से चला गया। 

घर में घुसकर आरोपी को पीटा 
बताया गया कि शाम को काम से लौटने पर पत्नी ने पूरी घटना की जानकारी पति को दी। इससे आक्रोशित पिता अपने परिजनों के साथ आरोपी के घर पहुंचे और आरोपी को पीट दिया। शोर-शराबा होने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति बिगड़ती देख किसी ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने साथ थाने ले आई। 
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। दो समुदायों से जुड़े इस मामले की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी ने भी कोतवाली पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। देर रात तक कोतवाली परिसर में लोगों की भीड़ जुटी रही। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें