फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चहारदीवारी से संंबंधित विवाद की जांच कर रिपोर्ट डीएम को भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। डीएम संजय कुमार सिंह के निर्देश पर खंड शिक्षाधिकारी हर्षित शर्मा ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय रंपुरा रना की चहारदीवारी से संबंधित विवाद की जांच कर रिपोर्ट डीएम को भेज दी।
विज्ञापन



डीएम के संज्ञान में आया था कि प्राथमिक विद्यालय रंपुरा रना की चहारदीवारी नहीं है। विद्यालय के पास सार्वजनिक रास्ता बना हुआ है। इस रास्ते से ग्रामीण गुजरते हैं। विभाग ने कई बार चहारदीवारी बनवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने अपना रास्ता बंंद हो जाने की वजह से चहारदीवारी नहीं बनने दी।
चहारदीवारी न बनने से विद्यालय परिसर में छुट्टा पशु घूमते रहते हैं। इन छुट्टा पशुओं से विद्यालय परिसर में गंदगी भी होती है और इन पशुओं से बच्चों को खतरा भी बना रहता है। डीएम के निर्देश पर खंड शिक्षाधिकारी ने मंगलवार को विद्यालय में पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि जांच में पाया गया कि विद्यालय खलिहान की जमीन पर बना हुआ है। नियमानुसार खलिहान की जमीन पर बने विद्यालय की चहारदीवारी नहीं बन सकती।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के समय विद्यालय की प्रधानाध्यापक रोशनी गुप्ता मौजूद नहीं थी। ड्यूटी पर तैनात शिक्षामित्र ने बताया कि प्रधानाध्यापक मेडिकल अवकाश पर हैं। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट बीएसए अमित कुमार सिंह के माध्यम से डीएम कार्यालय भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें