फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूछताछ के बाद पुलिस ने छोटे भाई को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। गांव मार में बड़े भाई की हथौड़े से वार कर हत्या करने वाले आरोपी छोटे भाई को पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बहन की शादी में खर्च हुए रुपये बड़ा भाई कम दे रहा था। इसको लेकर दो दिन पहले झगड़ा हुआ। इसी बात को लेकर उसने हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

गांव मार में बुधवार की सुबह घटना हुई थी। हत्या करने के बाद आरोपी छोटा भाई सुधीर फरार हो गया था। जानकारी के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस ने मृतक के ससुर ज्वाला प्रसाद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी।
अफसरों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया था। बुधवार शाम पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की। एसओ रणजीत सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों के खादी में खर्च किए गए रुपयों को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी सुधीर ने शादी में उसका अधिक पैसा खर्च होने पर बड़े भाई से मांगा था, जो देने से उसने इन्कार कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर छोटे ने बड़े भाई की हत्या कर दी। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें