फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कांस्टेबल और उसके माता-पिता के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। कांस्टेबल की पत्नी की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर कांस्टेबल पति के अलावा उसके माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पूरनपुर क्षेत्र में डायल 112 पर तैनात कांस्टेबल शुभम की पत्नी नेहा का शव मंगलवार शाम नगर की सरबनपुरी कॉलोनी में उनके किराये के घर में पंखे से दुपट्टे के फंदे से लटका मिला था। फारेंसिक टीम की जांच के बाद पुलिस ने नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम कराया था।
नेहा के कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला था। जानकारी के बाद मृतका के पिता उत्तराखंड के रुड़की के गांव लखनौता निवासी विजेंद्र पाल ने पूरनपुर पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें कहा गया था कि 22 फरवरी 2023 को पुत्री की शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से पति शुभम और उसके पिता रमेश चंद्र, मां वीरमती दहेज एक लाख रुपये की मांंग करने लगे थे।
विज्ञापन

मांग पूरी नहीं होने पर ही उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया गया, दो महीने पहले पति शुभम ने पुत्री की गर्दन भी दबाई। इस पर वह मायके चली आई। रिश्तेदारों और परिजनों के कहने पर कुछ दिन पहले ही नेहा को ससुराल भेजा था।
प्रताड़ना से परेशान होकर ही नेहा ने आत्महत्या की। कोतवाल राजीव शर्मा ने बताया कि मृतका के पिता विजेंद्र पाल की ओर से उसके कांस्टेबल पति शुभम, उसके पिता डॉ. रमेश चंद्र, मां वीरमती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें