बीसलपुर। जिलाधिकारी का फरमान जारी होते ही पीड़ित छात्रा की समस्या का अविलंब समाधान हो गया। लेखपाल ने सही रिपोर्ट लगाकर दी। जांच रिपोर्ट में लेखपाल ने छात्रा को शादीशुदा बता दिया था।
तहसील क्षेत्र के गांव मूसेपुर कला निवासी कुसुम कुमारी पुत्री श्रीराम शर्मा ने 26 दिसंबर को डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार को एक शिकायती पत्र देकर बताया था कि उसने ई-स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए 11 दिसंबर को यूपी पोर्टल पर जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन पर लेखपाल ने गलत रिपोर्ट लगाते हुए उसे शादीशुदा दर्शा दिया। वह पीलीभीत में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करती है और अविवाहित है। गलत रिपोर्ट लगा देने से उसका स्कॉलरशिप का फार्म नहीं भरा जा सका। जिलाधिकारी के आदेश पर जांच शुरू हुई। इसके बाद लेखपाल ने सही रिपोर्ट लगाकर दी। संवाद