फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अखिलेश के बाद नगीना सांसद ने ट्वीट कर उठाए सवाल

Sun, 01 Jun 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बरखेड़ा के दंपती के वीडियो बनाकर विषाक्त पदार्थ पीने की घटना को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बाद नगीना सांसद ने सीएम को टैग करते हुए ट्वीट कर सवाल उठाए। प्रकरण में निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की गई।
विज्ञापन

बरखेड़ा निवासी इसरार अहमद का दो दिन पूर्व पत्नी के साथ विषाक्त पदार्थ पीते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसमें उसने आरोप लगाए थे कि भ्रष्टाचार को उजागर करने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया। वीडियो में एसडीएम बीसलपुर, चेयरमैन बरखेड़ा और ठेकेदार मोईन पर गंभीर आरोप लगाए थे। प्रकरण सुर्खियों में आने के बाद शुक्रवार देर रात सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सरकार पर सवाल उठाए थे। शनिवार को इस मामले में नगीना के सांसद चंद्र शेखर आजाद ने ट्वीट कर सवाल खड़े कर दिए। चंद्रशेखर ने मुख्यमंत्री को टैग करते हुए लिखा कि क्या यही है नए भारत का नया उत्तर प्रदेश। जहां सच बोला गुनाह और भ्रष्टाचार उजागर करना आत्महत्या की वजह बन जाता है। आगे लिखा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति का मामला नहीं है, बल्कि यह सत्य, पत्रकारिकता और लोकतंत्र की रक्षा का सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें