फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की जिद पर अड़ी युवती नहीं मानी, पुलिस ने चचेरे भाई के साथ भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। घर से भागकर बुधवार को चचेरे भाई के साथ कोतवाली पहुंची युवती परिवार वालों के समझाने के बाद भी शादी की जिद पर अड़ी रही। दोनों के बालिग होने पर पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी चचेरे भाई के साथ उसके घर भेज दिया। पुलिस ने दोनों परिवारों को उन्हें परेशान न करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का युवक और माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव की युवती आपस में सगे चचेरे भाई बहन हैं। दोनों के बीच छह साल पहले प्रेम प्रसंग हो गया। इसकी भनक लगने पर युवती के पिता ने विरोध करते हुए अपने भाई को पूरे मामले की जानकारी दी। परिवार ने दोनों पर बंदिशें लगानी शुरू कर दीं। मगर, उसके बाद भी दोनों चोरी छिपे मिलते रहे।
बुधवार को युवती अपने चचेरे भाई के साथ कोतवाली पहुंच गई थी। वहां उसने पुलिस के सामने रिश्ते के चचेरे भाई से शादी कराने की जिद कर दी। युवती के अड़ने पर पुलिस ने दोनों के परिवार वालों को कोतवाली बुलाया। दोनों परिवार वालों ने सगे चचेरे भाई की शादी न होने का तर्क दिया। तमाम बातें समझाने के बाद भी युवती अपने चचेरे भाई से शादी करने के निर्णय से टस से मस नहीं हुई। शादी न होने पर जान देने की धमकी देने लगी। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि दोनों प्रेमी युगल शादी की जिद पर अड़े थे। दोनों के बालिग होने पर युवती को उसके प्रेमी चचेरे भाई के साथ उसके घर भेज दिया गया। परिवार वालों को हिदायत दी गई है कि वह उन्हें परेशान न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें