पीलीभीत। जिला संयुक्त बार एसोसिएशन की बार सभागार में बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं की एक बैठक हुई।
इसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा व महासचिव आनंद मिश्रा ने कहा कि लगातार अधिकारियों से कलक्ट्रेट परिसर व सभी बार एसोसिएशन के परिसर में फॉगिंग के लिए कहा जा रहा है, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई अधिवक्ता बुखार से पीड़ित हैं। इसके मद्देनजर अधिवक्ता 27 अक्तूबर को न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। संवाद