फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरे अधिवक्ता, टनकपुर हाईवे किया जाम

Sat, 02 Sep 2023 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
आनंद मिश्रा एडवोकेट ।
विज्ञापन
पीलीभीत। हापुड़ में साथियों पर पुलिस लाठीचार्ज से अधिवक्ताओं में उबाल है। वे कई दिनों से उग्र तेवरों के साथ आंदोलन कर रहे हैं। शनिवार को अधिवक्ता हाथों में डंडे लेकर सड़क पर उतर आए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और टनकपुर हाईवे जाम कर दिया। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे बाद सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने बमुश्किल वकीलों को समझाा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के अधिवक्ता शनिवार को हाथों में लाठी-डंडे लेकर सड़क पर आ गए। उन्होंने टनकपुर हाईवे पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। तमाम अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट में घूमकर भी नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ ने पहुंचकर बमुश्किल हाईवे से अधिवक्ताओं को समझा कर हटाया, तब कहीं एक घंटे बाद जाम खुल सका।
एसोसिएशनों ने आंदोलन से झाड़ा पल्ला
इधर, दो बार एसोसिएशनों के अध्यक्षों ने पत्र जारी कर लाठी-डंडे लेकर प्रदर्शन करने और जाम लगाने को कुछ अधिवक्ताओं का व्यक्तिगत मामला करार दिया है। उनका कहना है कि शनिवार के आंदोलन से उनके संगठनों का कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन

00
बार की सहमति से हुआ प्रदर्शन : आनंद मिश्रा

जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के महासचिव आनंद मिश्रा ने बताया कि अधिवक्ताओं ने शनिवार को बार की सहमति से ही प्रदर्शन किया था। बार के कुछ पदाधिकारियों का एक पत्र व्हाट्सएप पर वायरल हो रहा है। इसमें अधिवक्ताओं के प्रति जो अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है, उसके खिलाफ जिला संयुक्त बार एसोसिएशन की आम सभा में निंदा की गई है। सोमवार को भी हड़ताल जारी रहेगी।

आनंद मिश्रा एडवोकेट ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें