पूरनपुर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता । संवाद
पूरनपुर। शनिवार को भी वकीलों ने हापुड़ की घटना के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। बाद में वकीलों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना के नेतृत्व में वकील जुलूस की शक्ल में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में संजय विश्वास, नईम खां, युनुस खां, कौशलेंद्र भदौरिया, अमिताभ मिश्र, ओमप्रकाश यादव आदि वकील थे।
बीसलपुर। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में डंडे लेकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में अपर जिलाधिकारी राम सिंह गौतम को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। तहसील में अधिवक्ताओं ने डंडे लहराते हुए हापुड़ पुलिस के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रगतिशील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु वाजपेई, महामंत्री मनोज कुशवाहा, विमल मिश्रा, मनीष जायसवाल, मुकेश शुक्ला, श्याम कृष्ण मौर्य, प्रदीप सक्सेना, ओमचंद माथुर आदि मौजूद रहे।
पूरनपुर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता । संवाद